लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एमएसपी पर कानूनी गारंटी के लिए निजी विधेयक दिया

By भाषा | Updated: December 12, 2021 12:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली,12 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद वरुण गांधी ने किसानों की मांग पर एक बार फिर अपना समर्थन व्यक्त करते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी की मांग करने वाला एक निजी विधेयक दिया है।

‘द फार्मर्स राइट टू गारंटीड मिनिमम सपोर्ट प्राइस रिएलाइजेशन ऑफ एग्री प्रोड्यूस बिल 2021’ नामक विधेयक का मकसद 22 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी प्रदान करवाना है, जिसे उत्पादन की व्यापक लागत पर 50 प्रतिशत के लाभांश पर निर्धारित किया जाना चाहिए।

गांधी ने संसद में विधेयक जमा करा दिया है लेकिन इसे पेश किया जाना बाकी है। विधेयक में इस बात की व्यवस्था है कि एमएसपी से कम कीमत हासिल करने वाला कोई भी किसान प्राप्त मूल्य और गारंटीशुदा एमएसपी के बीच मूल्य के अंतर के बराबर मुआवजे का हकदार होगा।

विधेयक में यह भी प्रस्तावित है कि खरीद बिक्री के दो दिन के भीतर भुगतान किसानों के खातों में सीधा जमा कराया जाना चाहिए।

इस विधेयक का प्रस्ताव तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा विधेयक पेश करने के एक सप्ताह बाद आया है।

इन तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं से प्रदर्शन स्थगित कर दिया है और वे मामले वापस लेने तथा एमएसपी के मुद्दे पर विचार के लिए एक समिति गठित करने के केन्द्र के आश्वासन के बाद घरों को लौटने लगे हैं।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सांसद गांधी कई बार किसानों के समर्थन में बोल चुके हैं और उन्होंने सरकार को किसानों से बातचीत करने का भी सुझाव दिया था।

उन्होंने लखीमपुर खीरी में चार किसानों के मारे जाने की घटना पर अपनी ही पार्टी के नेता एवं केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा के खिलाफ "कड़ी कार्रवाई" करने की मांग की थी। इस मामले में मिश्रा का बेटा अरोपी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी घोषणा के एक दिन बाद गांधी ने मोदी को लिखा था कि यदि यह निर्णय पहले लिया गया होता तो कई "निर्दोष लोगों" को बचाया जा सकता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल