लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कोरोना के मृतकों के परिवारों को दी 51 हजार रूपयें की आर्थिक सहायता

By भाषा | Updated: July 2, 2021 00:23 IST

Open in App

पीलीभीत(उप्र) एक जुलाई पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने कोरोना वायरस से अपनी जान गवाने वाले आठ व्यक्तियों के परिजनों को 51 हजार रूपये का चेक भेंट कर उनकी आर्थिक मदद की।

इस अवसर पर गांधी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘बुरे वक्त में ही अपनों की पहचान होती है। पूरा भारत इस समय कोरोना वायरस महामारी में हर तरह से पिछड़ गया है। इस बीमारी के चलते बहुत से लोगों ने अपने परिवार के मुखिया को खो दिया है। हम लोग सिर्फ आर्थिक सहायता देकर उनकी कुछ मदद कर रहे हैं। पिछले हफ्ते भी हमने सात लोगों को आर्थिक रूप से मदद कर उनके दुख को कुछ कम किया है। आज भी इस कार्यक्रम में आठ ऐसे परिवार के लोगों की मदद कर उनके दुख को कुछ कम करने की कोशिश की है।’’

भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘ निजी खर्च पर सवा करोड़ रुपए खर्च कर जनता को ऑक्सीजन की उपलब्धता देने का काम किया गया है। पीलीभीत के लोगों की तकलीफ दूर करने के लिए मैं हर संभव प्रयास करने को तैयार हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस