लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री से सुपारी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

By भाषा | Updated: November 8, 2021 17:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दूबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुपारी खाने से कैंसर जैसी बीमारियां होने का हवाला देते हुए इसके इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। हालांकि, उन्होंने धार्मिक आयोजनों में इसके इस्तेमाल को जारी रखने की वकालत भी की।

प्रधानमंत्री को कुछ दिन पहले लिखे एक पत्र में झारखंड के गोड्डा से सांसद दूबे ने सुपारी खाने से मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों का विस्तृत ब्योरा भी दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड का सांसद होने के नाते मैं अपने निजी अनुभवों के आधार पर कहता हूं कि मैंने सुपारी खाने से होने वाले दुष्प्रभावों को देखा है कि कैसे यह लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की ओर धकेलती है। यह पान मसालों के लिए आवश्यक सामग्री है। मैं प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूं कि खाने वाले सुपारी के इस्तेमाल पर रोक लगाएं।’’

उन्होंने कहा कि सुपारी खाने से मानव स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है और इसका इस्तेमाल करने वालों को सांस संबंधी बीमारियां होती हैं, हृदय गति बढ़ाकर उनके हृदयवाहिनी तंत्र को प्रभावित करती है और इसकी वजह से कई अन्य बीमारियां जन्म लेती हैं।

अपने पत्र में दूबे ने महाराष्ट्र सरकार के 2018 के उस निर्णय का भी जिक्र किया, जिसके तहत राज्य में सुपारी की बिक्री और खाने के लिए इस्तेमाल पर रोक लगाई गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है