लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद ने यमुना घाट पर छठ पूजा पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करने की धमकी दी

By भाषा | Updated: November 7, 2021 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर दिल्ली में यमुना घाटों पर छठ पूजा उत्सव को लेकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी दल भाजपा के बीच जारी जुबानी जंग रविवार को उस समय और तेज हो गई, जब भारतीय जनता पाटी के सांसद प्रवेश वर्मा ने प्रतिबंध की अवहेलना कर घाट पर छठ पूजा करने की धमकी दी। साथ ही वर्मा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी कि वह उन्हें रोककर दिखाएं।

इस बीच, आप के एक विधायक ने भाजपा पर द्वारका में उन्हें छठ घाट तैयार करने से रोकने का आरोप लगाते हुए धरना दिया।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने इस साल यमुना घाटों पर छठ पूजा के आयोजन पर रोक लगा दी है। इसे लेकर आप और भाजपा के बीच पिछले कई दिनों से जुबानी जंग जारी है। इस पर्व के राजनीतिक मायने भी हैं क्योंकि पूर्वांचल (पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार) के लोग भारी संख्या में शहर में निवास करते हैं जोकि वोट बैंक के लिहाज से दोनों दलों के लिए अहम हैं।

पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने यमुना घाटों पर छठ पूजा पर ''रोक'' लगा दी है जोकि अस्वीकार्य है।

वर्मा ने कहा, '' मैं पूर्वांचली भाई-बहनों के साथ रहूंगा और हम आईटीओ पर छठ घाट की सफाई करके पूजा शुरू करेंगे। मैं अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूं कि अगर वह रोक सकते हैं तो रोक लें।''

इस बीच, भाजपा पर द्वारका में छठ घाट बनाए जाने में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए आप विधायकों संजीव झा और विनय मिश्रा ने धरना दिया।

बुराड़ी से आप विधायक झा ने कहा, '' छठ पूजा में बाधा डालने के लिए भाजपा पूर्वांचल के लोगों को छठ घाट बनाने नहीं दे रही है। इसके जवाब में आप विधायक और स्वयंसेवक द्वारका में छठ घाट बनाने के लिए आगे आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी