लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने मुस्लिमों के नाम पर सड़कों के नामकरण की आलोचना की

By भाषा | Updated: December 31, 2020 17:50 IST

Open in App

बेगलुरु, 31 दिसंबर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में मुस्लिमों के नाम पर कुछ सड़कों के नामकरण के कथित कदम को ‘‘द्विराष्ट्र की सोच वाला सांप्रदायिक सिद्धांत’ बताया और बेंगलुरु निगम से गैर मुस्लिम महापुरुषों के नाम पर विचार करने को कहा है।

कन्नड़ अखबार में एक खबर प्रकाशित होने के बाद बेंगलुरु दक्षिण के सांसद ने बृहत बेंगलुरु महानगरपालिका (बीबीएमपी) के आयुक्त एन मंजूनाथ प्रसाद को पत्र लिखकर कहा है कि गैर मुस्लिमों के नाम पर सड़क का नामकरण होना चाहिए।

तेजस्वी सूर्या ने कहा कि बीबीएमपी ने केवल मुस्लिमों के नामों का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में सड़कों का नामकरण मुस्लिमों के नाम पर करना द्विराष्ट्र सिद्धांत वाली सोच है। यह उसी तरह की सांप्रदायिक सोच है, जब मुस्लिम लीग ने हिंदुओं और मुसलमानों के लिए अलग-अलग मतदाता सूची की मांग की थी। यह खतरनाक विचार है और इसकी निंदा होनी चाहिए।’’

सांसद ने कहा कि गैर मुस्लिम महापुरुषों और देशभक्तों की कमी नहीं है और उन्हीं नामों में से सड़कों का नामकरण होना चाहिए। उन्होंने आयुक्त से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है।

सूर्या ने प्रसाद को भेजे अपने पत्र में कहा है, ‘‘मैं आपसे तुरंत सूची को संशोधित करने और नामों को लेकर व्यापक चर्चा के बाद ही सड़कों का नामकरण किए जाने का अनुरोध करता हूं।’’

बीबीएमपी के अधिकारियों की प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है।

इससे पहले विवाद तब शुरू था जब बीबीएमपी ने शहर के इंदिरानगर में 100 फुट चौड़ी सड़क का नामकरण लोक कला के नामी विशेषज्ञ डॉ. एस के करीम खान के नाम पर करने का फैसला किया। भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर सड़क का नामकरण करने की मांग की। हालांकि, नगर निगम ने 2006 में डॉ. खान के नाम पर सड़क का नामकरण करने संबंधी प्रस्ताव पारित कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos