लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- मुझे भिखारियों से भीख मांगने का शौक नहीं 

By एस पी सिन्हा | Updated: January 14, 2019 18:47 IST

उल्लेखनीय है कि भाजपा इस बार पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट देगी या नहीं इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. इसी कडी में भाजपा सांसद ने अपनी दिल की बात करते हुए उक्त बयान दिया है.

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता और पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि मुझे भिखारियों से भीख मांगने का सौख नहीं है. उन्होंने अपने ही सरकार पर जमकर निशाना साधा. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि कोई मुझसे भी तो पूछे कि मैं पार्टी से टिकट लूंगा या नहीं? मेरी दिल की बात तो कोई जाने. 

उल्लेखनीय है कि भाजपा इस बार पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट देगी या नहीं इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. इसी कडी में भाजपा सांसद ने अपनी दिल की बात करते हुए उक्त बयान दिया है. सांसद यही नहीं रुके और कहा कि मुझपर आरोप क्यों लगे, क्या कोई गडबड किया हूं? आज तक किसी मंत्री या प्रधानमंत्री से मैने पहले कभी कोई उपकार नही लिया, कभी कोई काम नही मांगा.

उन्होंने भडास भरे शब्दो मे कहा की ऐसे में भिखारियों से मुझे भीख मांगने का सौख नही है. उनसे क्या मांगेंगे,? ऐसे भी लोग कह रहे थे की 90 प्रतिशत मंत्रियों को लोग पहचानते नही है, पहचानते है तो जानते नही है, जानते है तो मानते नही है और मानते है तो किसी काम के नही है, और काम के लिए जाइये तो एक काम नही कर पाएंगे.

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि सारा काम पीएमओ ने ले लिया है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने अधीन कर लिया है और सारा काम वही से होता है. मैं कई बार कहता हूं कि देश मे जो राजनीति हो रही है, राजनीति जो खेली जा रही है, कौन खेल रहा है. वन मैन शो और ट्रू मैन आर्मी, बस वो दो है, और एक वो है जो वन मैन शो और ट्रू मैन आर्मी है, मुझपर जो उंगलियां उठी, उठी या नही, उठी की मैने कोई गलत काम किया, उंगलियां इसलिए कि मैंने सच और सच का साथ दिया और मैने सिद्धांतो पर बात की.

उन्होंने कहा की कल विद्यापति सभागार में चल रहे बिहार बाबू प्राइम एससोसिएशन के कार्यक्रम में सभी लोग थे. वहां मैने कहा कि मुझे गलत क्यों समझते है आप, क्यों कहते है कि साहब ये गद्दारी कर रहे है, सभी लोग कहते है पार्टी में रहने के बाद भी अकेले यही पार्टी के बारे में ऐसा कोई बोलते हैं. इन्हें पार्टी से निकाल देना चाहिए. इनको टिकट नही मिलना चाहिए. पार्टी इस बार इन्हें टिकट नही देगी. ऐसे में सांसद ने कहा कि हमारे साथ तमाम लोग हैं. युवा शक्ति साथ है, सब लोग साथ है तो तुम्हारे टिकट की कौन फिक्र करता है? 

भाई तुम टिकट दो या ना दो, यह नही सोचा कि मैं टिकट लूंगा या नही, ये क्यों ऐसी बात करते हैं, मेरा क्या कसूर है जब मैं सच्चाई की बात करता हू. सांसद ने जनता में जोश भरते हुए कहा की जरा गौर करके हमारे माताएं बहने सुनियेगा, मैं भारतीय जनता पार्टी का अवश्य हूं, लेकिन मैं भारतीय जनता पार्टी से पहले भारत की जनता का हूँ. जबाबदेही जिम्मेवारी लोगों के प्रति है. किसान, दलित, महिलाओं, गरीब और वंचित लोगो के लिए हमारी जिम्मेदारी बनती है. गलत काम यदि आप लोग करोगे तो मैं बर्दास्त नही करूंगा.

मैं बोलूंगा, मैं आपके लिए नॉकरी नही कर रहा हु मैं जनता-जनार्दन की नौकरी कर रहा हूं. उल्लेखनीय है कि भाजपा सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा अपने पार्टी लाइन के खिलाफ बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा उन्हें पटना सिटी से पार्टी का उम्मीदवार नहीं बनाये. वहीं, शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की विपक्ष से नजदीकियों को देखते हुए उनके राजद के टिकट पर लोकसभा चुनाव लडने की संभावना जताई जा रही हैं.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीशत्रुघ्न सिन्हाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया