लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद ने तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई पत्नी को भेजा तलाक का नोटिस

By भाषा | Updated: December 23, 2020 00:43 IST

Open in App

कोलकाता, 22 दिसंबर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के सांसद सौमित्र खान ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामने वाली अपनी पत्नी सुजाता मंडल खान को मंगलवार को तलाक का नोटिस भेजा है।

खान के वकील ने परस्पर सहमति से तलाक का नोटिस भेजा है और विवाह संबंध तोड़ने के लिए उसमें कई मसले गिनाए गए हैं।

पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर से सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता ने सोमवार को तृणमूल का दामन थामा जिसने उनकी 10 साल की शादी की नींव हिला दी और सांसद ने उन्हें तलाक देने की चेतावनी दी।

सुजाता ने यह दावा करते हुए ममता बनर्जी की पार्टी का दामन थाम लिया कि भाजपा में विश्वासपात्र नेताओं के स्थान पर भ्रष्ट नेताओं को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है।

पत्नी के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद सोमवार की शाम सौमित्र ने आनन-फानन में संवाददाता सम्मेलन बुलाया और ‘अपनी 10 साल की शादी को खत्म करने की घोषणा की।’’

सौमित्र ने कहा, ‘‘आप (सुजाता) यहां तक जय श्री राम के नारे लगाकर पहुंची हैं, मोदी के पक्ष में नारे लगाकर आयीं हैं क्योंकि आप सौमित्र खान की पत्नी हैं।’’

सौमित्र ने कहा, ‘‘कृपया अब से खान नाम का उपयोग ना करें, और नाही खुद को सौमित्र खान की पत्नी बताएं। मैं आपको अपना राजनीतिक सपना पूरा करने के लिए पूरी आजादी देता हूं। लेकिन यह ना भूलें कि आप उन लोगों के पक्ष में जाकर खड़ी हुई हैं जिन्होंने 2019 में मेरे भाजपा में शामिल होने के बाद आपके माता-पिता के आवास पर हमला किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा