लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी 'ट्रंप कार्ड', तो क्या 'जोकर' थे राहुल गांधी?

By भाषा | Updated: January 28, 2019 20:25 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा था- प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी का महासचिव बनाना कांग्रेस का ‘‘ट्रंप कार्ड’’ है।

Open in App

भाजपा की एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि यदि उनकी बहन प्रियंका गांधी विपक्षी दल का ‘‘तुरूप का इक्का’’ हैं, तो क्या राहुल ‘जोकर’ थे। भाजपा की महाराष्ट्र प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे ने ताश के पत्तों की शब्दावली का इस्तेमाल किए जाने को उचित ठहराते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के बयान का जिक्र किया, जिन्होंने प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी का महासचिव नियुक्त किए जाने को ‘‘ट्रंप कार्ड’’ के तौर पर उठाया गया कदम बताया था। 

पांडे ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी के नेता, गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि हम ट्रंप का इक्का चलते हैं...तब तो इसका मतलब यह है कि वे अब तक जोकर से खेल रहे थे।’’ भाजपा नेता ने जालना में महाराष्ट्र भाजपा के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ताश नहीं खेल सकती लेकिन आप ट्रंप कार्ड और जोकर में अंतर में समझ सकते हैं।’’ उन्होंने अपनी टिप्पणी को स्पष्ट करते हुए कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि हम उन्हें (राहुल गांधी को) जोकर कह रहे हैं, बल्कि उनके अपने ही नेता ने उनके बारे में यह कहा है। उन्हें पप्पू कहने को लेकर हमारी आलोचना होती है।’’ 

पांडे ने कहा, ‘‘यदि पार्टी (कांग्रेस) ने अपना ट्रंप कार्ड पहले खेला होता तो, इस जोकर ने देश का इतना वक्त बर्बाद नहीं किया होता।’’ 

टॅग्स :प्रियंका गांधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह