लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद सरोज पांडेय अपने निवास में फिसलकर गिरीं, रायपुर के एम्स में भर्ती

By भाषा | Updated: October 7, 2021 19:09 IST

Open in App

दुर्ग (छत्तीसगढ़), सात अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता एवं राज्य सभा सदस्य सरोज पांडेय ​दुर्ग स्थित अपने निवास में बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उन्हें ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से दुर्ग से रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) लाया गया।

राज्य में भाजपा नेताओं ने यहां बताया कि पांडेय बृहस्पतिवार को दुर्ग शहर के मैत्रीय नगर स्थित अपने निवास में फिसल कर गिर गई। इस घटना से उनके पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं।

उन्होंने बताया कि पांडेय बृहस्पतिवार सुबह नवरात्रि की पूजा करने के बाद अपने घर में अचानक फिसलकर गिर पड़ीं। इससे उनके पैर और कमर में गंभीर चोटें आई। पांडेय के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उन्हें भिलाई के सेक्टर-नौ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर के एम्स में भर्ती कराने की सलाह दी है।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पांडेय के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से भिलाई से रायपुर लाने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि भाजपा नेता को भिलाई से रायपुर एम्स तक का लगभग 40 किलोमीटर का सफर 27 मिनट में पूरा कर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां चिकित्सकों की टीम उनका इलाज करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे