लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद संभाजी छात्रपति ने मराठा आरक्षण मुद्दे पर पवार से मुलाकात की

By भाषा | Updated: May 27, 2021 14:31 IST

Open in App

मुंबई, 27 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद संभाजी छत्रपति ने मराठा आरक्षण मुद्दे पर चर्चा के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार से बृहस्पतिवार को मुलाकात की और उनसे इस मामले में पहल करने की अपील की।

उच्चतम न्यायालय ने हाल ही में मराठा समुदाय को प्रवेशों और सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने के लिए महाराष्ट्र के कानून को निरस्त कर दिया था। शीर्ष अदालत ने इसे “असंवैधानिक” करार दिया और कहा कि 1992 के मंडल फैसले द्वारा निर्धारित आरक्षण की 50 प्रतिशत सीमा को भंग करने के लिए कोई असाधारण परिस्थितियां नहीं थी।

यहां पवार के निवास के बाहर राज्यसभा सदस्य ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने पवार को मराठा समुदाय में व्याप्त अशांति एवं दर्द से अवगत कराया और उनसे इस मामले में पहल करने की अपील की।”

भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने राकांपा प्रमुख से इस मामले पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस और अन्य नेताओं को शामिल करने तथा समुदाय को न्याय देने को कहा।

उन्होंने कहा, “पवार ने मुद्दे को ध्यान से सुना और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।’’

मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के वशंज, संभाजी छत्रपति भावी कार्रवाई के संबंध में समुदाय के स्थानीय लोगों से चर्चा करने के लिए राज्य के कई हिस्सों में जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र