लाइव न्यूज़ :

स्कूली बच्चों को मिला भगवा तोहफा, सांसद ने बांटीं 2000 केसरिया साइकिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 24, 2018 10:04 IST

राजस्थान में चुनाव से पहले राजनीति जमकर गरमाती नजर आ रही है। पार्टियां अभी से जीत के लिए दम भर रही हैं।

Open in App

जयपुर, 24 जून: राजस्थान में चुनाव से पहले राजनीति जमकर गरमाती नजर आ रही है। पार्टियां अभी से जीत  के लिए दम भर रही हैं। ऐसे में सरकारी योजनाओं का फायदा भी लोगों तक पहुंचना शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश की राह पर यहां भी भगवाकरण देखने को मिला है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में विद्यार्थियों को भगवा रंग की साइकिल बांटी गईं, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। खबर के अनुसार हाल ही में जयपुर के सांसद राम चरण बोहरा ने जयपुर के सांगानेर की एक स्कूल में बच्चों को साइकिल बांटी है। खास बात ये है कि इन साइकिल का रंग केसरिया था। इस तरह की साइकिल बांटने पर कांग्रेस विरोध में उतर आई है।

वहीं, सांसद बोहरा का कहना है कि मुख्यमंत्री की स्कीम के अधीन सांगानेर क्षेत्र की 2000 छात्राओं को साइकिल बांटने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जबकि कांग्रेस ने इलजाम लगाते हुए कहा है कि बीजेपी इसके जरिए अपना प्रचार कर रही गै। वह प्रचार के लिए सरकारी संपत्ति का इस्तेमाल कर रहे हैं।  कांग्रेस प्रवक्ता अर्चना शर्मा ने कहा, 'इससे पहले जब यह फैसला किया गया था कि बच्चों को साइकिल बांटी जाएगी, जिसका रंग काला होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्हें भगवा रंग करने का फिर से टेंडर दिया गया।

इससे यह दर्शाता है कि साइकिल बांटने के साथ साथ अन्य योजनाओं में भी सरकार और नेताओं को लगता है कि यह एक रास्ता है, जिससे विचारधारा का प्रचार किया जा सकता है। फिलहाल ये मामला गरमाता नजर आ रहा है। जबकि बीजेपी ने कांग्रेस के बयानों को बेबुनियाद बताया है। 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया