भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

By भाषा | Updated: March 18, 2021 17:48 IST2021-03-18T17:48:36+5:302021-03-18T17:48:36+5:30

BJP MP Ram Swaroop Sharma was cremated with full state honors | भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

शिमला, 18 मार्च हिमाचल प्रदेश के भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा का बृहस्पतिवार को मंडी जिले के माछियाल गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शर्मा नयी दिल्ली में अपने आधिकारिक निवास पर छत से लगे फंदे से लटके पाए गए थे।

उनके पुत्र शांति स्वरूप शर्मा ने चिता को मुखाग्नि दी।

अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कई लोग शामिल हुए।

ठाकुर ने उनके परिवार के सदस्यों के साथ संवेदना व्यक्त करने के लिए मंडी जिले के जोगिंदरनगर के पास शर्मा के पैतृक गांव जलपीहर का दौरा किया।

उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंदर गर्ग, सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद किशन कपूर, विधायक विनोद कुमार, हीरा लाल, जवाहर ठाकुर और प्रकाश राणा और राज्य वित्त आयोग के उपाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

62 वर्षीय शर्मा कई बीमारियों से पीड़ित थे।

10 जून, 1958 को मंडी जिले के जलपीहर गाँव में जन्मे शर्मा दो बार सांसद बने थे।

वह 2014 और 2019 में मंडी संसदीय क्षेत्र से क्रमशः 16वीं और 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP MP Ram Swaroop Sharma was cremated with full state honors

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे