लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा बोले- 'सभी मुस्लिम मूर्तिकार भगवान विश्वकर्मा के वंशज'

By विनीत कुमार | Updated: August 2, 2021 08:04 IST

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बीच 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी विश्वकर्मा समाज के लोगों से बातचीत करेंगे। वहीं, इससे पहले भाजपा सांसद का एक बयान सुर्खियों में आ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबाबर शिल्पकारों के साथ भारत नहीं आया था क्योंकि ईरान और इराक जैसे देशों में केवल रेत के टीले: भाजपा सांसदमुजफ्फरनगर के रामपुरी में विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कही ये बातजागड़ ने साथ ही कहा कि 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी विश्वकर्मा समाज के लोगों से बातचीत करेंगे

भाजपा से राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा है कि देश में सभी मुस्लिम मूर्तिकार भगवान विश्वकर्मा के वंशज हैं। भाजपा सांसद ने एक कार्यक्रम में कहा कि बाबर शिल्पकारों के साथ भारत नहीं आया था क्योंकि ईरान और इराक जैसे देशों में केवल रेत के टीले हैं। इसलिए वहां कोई शिल्पकार नहीं हो सकता है।

भाजपा सांसद ने मुजफ्फरनगर के रामपुरी में विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को कहा, 'केवल हिंदू शिल्पकार ही नहीं बल्कि मुस्लिम समाज के शिल्पकार भी 'विश्वकर्मा' समाज से आते हैं। बाबर अपने साथ शिल्पकार लेकर नहीं आया था। ईरान और इराक सहित सभी खाड़ी जैसे देशों में जहां घास भी नहीं रह सकता, वहां कोई शिल्पकार नहीं हो सकता है। वो जमीन रेत के टीलों से भरी है। उस जमीन से कोई खनिज नहीं आ सकता केवल तेल मिल सकता है। इसलिए सभी मुस्लिम भाई भगवान विश्वकर्मा के वंशज हैं।'

विश्वकर्मा समाज के लोगों से अपील करते हुए भाजपा सांसद ने साथ ही कहा कि इसके सदस्यों ने देश के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाई है। यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में जांगड़ा ने कहा कि भाजपा उपेक्षित समाज और जातियों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। 

जागड़ ने बताया कि 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी विश्वकर्मा समाज के लोगों से बातचीत करेंगे।

जांगड़ा ने कहा कि वे इतिहास के विद्यार्थी रहे हैं और इसलिए जानते हैं कि कई शिल्पकारों ने कैसे इस्लाम धर्म को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, 'कुछ जरूर कारण रहे होंगे कि वे बदल गए। मैं कुछ कारण जानता हूं। मैंने इतिहास पढ़ा है। कई चीजें हैं जिसे सार्वजनिक तौर पर नहीं कहा जा सकता है। लेकिन यहां मजदूरों को सम्मान नहीं मिलता है, कठिन परिश्रम को सम्मान नहीं दिया जाता है। अगर परिश्रम को सम्मान नहीं मिलता है तो लोग उसकी प्रतिक्रिया के तौर पर धर्म छोड़ते हैं।'

जांगड़ा ने कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश चुनाव में लोगों को भाजपा के लिए वोट करने की भी गुजारिश की।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया