लाइव न्यूज़ :

खुद विमान उड़ाकर पटना पहुंचे बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी, कहा- नीतीश कुमार NDA का मुख्य हिस्सा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 1, 2019 16:14 IST

बीजेपी सांसद ने जदयू के मामले पर कहा कि यह मामला हाई लेवल का है और इस पर बातचीत हो चुकी है. कही भी कोई नाराजगी नहीं है. इस मामले पर स्पष्टीकरण देने की कोई जरूरत नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देरूडी ने साल 2008 में कमर्शियल पायलट का लाइसेंस हासिल किया उन्होंने कहा कि देश की जनता ने जिस तरह जनादेश दिया है.

बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी शनिवार को कमर्शियल पायलट के तौर पर खुद विमान उड़ाकर दिल्ली से पटना पहुंचे. वह 'इंडिगो' का विमान उड़ाकर गए. रूडी ने साल 2008 में कमर्शियल पायलट का लाइसेंस हासिल किया और उनके पास एयरबस-320 उड़ाने का स्पेशलाइजेशन भी है. 

बताया जाता है कि वह इंडिगो में अवैतनिक आधार पर को-पायलट के तौर पर काम कर रहे हैं. केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान रूडी नागरिक उड्डयन मंत्री थे, तब भी वह विमान उड़ाया करते थे. राजीव प्रताप रूडी पायलेट रह चुके हैं. उन्हें जब भी विमान उड़ाने का मौका मिलता है तो वे पीछे नहीं रहते.

उल्लेखनीय है कि राजीव प्रताप रूडी कमर्शियल पायलट हैं, उनकी शादी हिमाचल प्रदेश की नीलम प्रताप से 1991 में हुई, जो हाल तक इंडियन एयरलाइंस की एक सहायक कंपनी एलायंस एयर में इनफ्लाइट की प्रमुख के रूप में कार्यरत थीं. 

वहीं, पटना पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश की जनता ने जिस तरह जनादेश दिया है. निश्चित तौर पर वह जनादेश विकास करने के लिए दिया है. हमारी सरकार बनी है. सरकार तेजी से विकास करेगी. 

बीजेपी सांसद ने जदयू के मामले पर कहा कि यह मामला हाई लेवल का है और इस पर बातचीत हो चुकी है. कही भी कोई नाराजगी नहीं है. इस मामले पर स्पष्टीकरण देने की कोई जरूरत नहीं है.

मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम मंत्रिमंडल से अलग रहेंगे और बिहार में विकास के काम को आगे बढ़ाते रहेंगे. राजीव प्रताप रूडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कहा कि उन्होंने कुछ ऐसा बयान नहीं दिया है. वह एनडीए के मुख्य हिस्सा हैं और हिस्सा बने रहेंगे.

बिहार में एनडीए मिलकर सरकार चला रही है. कहीं कोई दिक्कत नहीं है. मुख्यमंत्री को कोई नाराजगी नहीं है. वहीं, विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जदयू को मंत्रिमंडल में कोई जगह नहीं मिलने के बाद विपक्षी नेता तरह- तरह के बयान दे रहे हैं और मुख्यमंत्री पर निशाना साध रहे है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा