लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद ने थरूर को संसदीय समिति के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग उठायी

By भाषा | Updated: July 30, 2021 21:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष पद से कांग्रेस नेता शशि थरूर को ''तत्काल कार्रवाई कर हटाने'' का अनुरोध किया और कहा कि ऐसा नहीं होने पर थरूर ''अप्रासंगिक मुद्दे'' उठाना जारी रखेंगे। दुबे भी समिति के सदस्य हैं।

सूचना एवं प्रौद्योगिकी पर बनी संसदीय स्थायी समिति द्वारा पेगासस स्पायवेयर मुद्दे पर सरकारी अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी किए जाने के कुछ दिन बाद थरूर को हटाने की मांग सामने आई है। हालांकि, बुधवार को निर्धारित बैठक नहीं हो सकी क्योंकि समिति में शामिल भाजपा सदस्यों ने उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं किये जबकि वे बैठक कक्ष में उपस्थित थे। ऐसे में बैठक के लिए सदस्यों की आवश्यक संख्या पूरी नहीं हो सकी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में भाजपा सांसद दुबे ने कहा कि बहुमत सदस्यों ने थरूर को समिति के अध्यक्ष पद पर बरकरार रखने के मद्देनजर ''अविश्वास'' जताया है।

दुबे ने पत्र में कहा, '' मैं एक बार फिर आपसे अनुरोध करता हूं कि शशि थरूर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई शुरू करें और उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय समिति की अध्यक्षता से बर्खास्त करें, वरना वह आपके और मीडिया के सामने अप्रासंगिक मुद्दों को उठाते रहेंगे।''

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया है कि समिति की बैठक में शामिल होने से ‘आखिरी मिनट में इनकार करने वाले’ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए क्योंकि यह ‘सदन की अवमानना’ का मामला बनता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे