लाइव न्यूज़ :

BJP के बागी सांसद राज कुमार सैनी की कार पर कई लोगों ने किया हमला, बाल-बाल बचे

By भाषा | Updated: October 4, 2018 15:15 IST

युवाओं के समूह ने पहले मांग की कि सांसद का वाहन रोका जाए क्योंकि वे उनका स्वागत करना चाहते हैं। पुलिस ने बताया कि जैसे ही कार रूकी, भीड़ ने उसे घेर कर सैनी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

Open in App

चंडीगढ़, 04 अक्टूबरः हरियाणा के कुरूक्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बागी सांसद राज कुमार सैनी की कार को बुधवार की शाम, पलवल जिले से गुजरते समय करीब 30 लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर रोका और उसे घेर कर हाथों से कार पर प्रहार करने लगे। सैनी हालांकि कथित हमले में बाल बाल बच गए। पलवल के पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने बताया कि पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में 30 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया, ‘‘30 से अधिक लोगों के एक समूह ने उनकी कार रोकी और फिर उस पर मारना शुरू कर दिया। सांसद और उनके साथियों को कोई चोट नहीं आई। लेकिन वाहन का साइड मिरर क्षतिग्रस्त हो गया। हमने इस घटना के सिलसिले में 30 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।’’ 

युवाओं के समूह ने पहले मांग की कि सांसद का वाहन रोका जाए क्योंकि वे उनका स्वागत करना चाहते हैं। पुलिस ने बताया कि जैसे ही कार रूकी, भीड़ ने उसे घेर कर सैनी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में युवकों ने हाथों से कार पर मारना शुरू कर दिया। सैनी के साथ मौजूद पुलिस कर्मी उन्हें वहां से ले गए।

सैनी के एक सहायक ने बताया ‘‘वाहन पर छोटे पत्थर भी मारे गए। ऐसा लगता था कि नियोजित तरीके से हमला किया गया। घटना के दौरान सैनी कार में ही थे। मैं पीछे की सीट पर था। वह बहुत ही भयावह दृश्य था।’’ 

बहरहाल, अकरम ने वाहन पर पथराव से इनकार किया है। सैनी ने करीब एक माह पहले नए राजनीतिक दल ‘‘लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी’’ का गठन किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी अगला लोकसभा चुनाव और राज्य विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

जाट आरक्षण के धुर विरोधी रहे सैनी पर दो साल पहले कुरूक्षेत्र में स्याही फेंकी गई थी और उन्हें कथित तौर पर थप्पड़ भी मारा गया था। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाले पांच युवकों ने तब कहा था कि वह सैनी के साथ तस्वीर खिंचवाना चाहते हैं। इस बहाने पास आ कर उन्होंने सैनी पर स्याही फेंक दी। उनमें से दो ने उन्हें कथित तौर पर थप्पड़ भी मारा था।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया