लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद ने किया दावा, मस्जिद निर्माण का मुद्दा उठाने पर मिली धमकी

By भाषा | Updated: June 20, 2019 22:47 IST

भाजपा सांसद ने कहा कि उन्होंने 17 जून को खाली पड़ी सरकारी जमीनों, सड़कों और सुनसान स्थानों पर मस्जिदों के निर्माण के संबंध में उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखा था और सर्वेक्षण कराने के लिए एक समिति बनाने की मांग की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को लिखे पत्र में, वर्मा ने कहा कि उन्हें ट्विटर पर धमकी मिली है.वर्मा ने पुलिस आयुक्त को लिखा, ‘‘ मीमसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और रालोद के प्रवक्ता इंजीनियर शादाब चौहान ने मेरे ट्विटर हैंडल पर धमकी दी है.

पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि सरकारी जमीनों और सड़क किनारे मस्जिदों के कथित निर्माण का मामला उठाने पर उन्हें धमकी मिली हैं। दिल्ली के पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को लिखे पत्र में, वर्मा ने कहा कि उन्हें ट्विटर पर धमकी मिली है और उनसे इसे देखने को कहा।

वर्मा ने पुलिस आयुक्त को लिखा, ‘‘ मीमसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और रालोद के प्रवक्ता इंजीनियर शादाब चौहान ने मेरे ट्विटर हैंडल पर धमकी दी है कि अगर मैं मामले को आगे लेकर जाता हूं तो मुझे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।’’

 

भाजपा सांसद ने कहा कि उन्होंने 17 जून को खाली पड़ी सरकारी जमीनों, सड़कों और सुनसान स्थानों पर मस्जिदों के निर्माण के संबंध में उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखा था और सर्वेक्षण कराने के लिए एक समिति बनाने की मांग की थी। 

टॅग्स :दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया