लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने ‘डोमेन’ नाम के इस्तेमाल पर कार्टूनिस्ट रचिता तनेजा को नोटिस भेजा

By भाषा | Updated: December 24, 2020 19:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने उनके ‘डोमेन’ नाम का इस्तेमाल करने के लिए कार्टूनिस्ट रचिता तनेजा को बृहस्पतिवार को एक कानूनी नोटिस भेजा।

मध्यप्रदेश में भोपाल की सांसद ठाकुर ने तनेजा को ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट प्रज्ञा सिंह ठाकुर डॉट कॉम’ डोमेन नाम या वेबसाइट का इस्तेमाल तुरंत बंद करने को कहा है।

उच्चतम न्यायालय ने शीर्ष अदालत के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट के लिए तनेजा को अलग से कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

अधिवक्ता नमित सक्सेना के जरिए भेजे कानूनी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि तनेजा जानबूझकर ऐसे पोस्ट करती हैं जिसमें ठाकुर को ‘आतंकवादी’ कहा जाता है और उनकी एकमात्र मंशा भाजपा नेता को बदनाम करना है।

नोटिस में आगे आरोप लगाया गया है कि ठाकुर के बारे में तनेजा खास तरह का विमर्श शुरू करना चाहती हैं ताकि उनके लंबित मुकदमों पर असर पड़े।

ठाकुर वर्ष 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी हैं। धमाके में 10 लोगों की मौत हो गयी थी और कुछ लोग घायल हो गए थे। ठाकुर गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून के तहत मुकदमे का सामना कर रही हैं। वर्ष 2017 में स्वास्थ्य के आधार पर उन्हें जमानत दी गयी थी।

कानूनी नोटिस में कहा गया है कि ठाकुर 24 मई 2019 को सांसद निर्वाचित हुई थीं और दो सप्ताह बाद, आठ जून 2019 को रचिता तनेजा ने ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट प्रज्ञा सिंह ठाकुर डॉट कॉम’ का डोमेन अपने नाम पंकीकृत करा लिया।

आरोप लगाया गया कि तनेजा सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट से जानबूझकर भाजपा नेता के बारे में उनकी गलत छवि बनाती हैं।

ठाकुर ने दिल्ली के अपने वकील के जरिए भेजे गए नोटिस में तनेजा के कुछ पोस्ट का भी संदर्भ दिया है। नोटिस में आरोप लगाया कि इसका मकसद सांसद के खिलाफ सुनवाई कर रही पीठ के काम को प्रभावित करना और ठाकुर को परेशान करना है।

नोटिस में तनेजा से उक्त वेबसाइट या डोमेन का इस्तेमाल नहीं करने को कहा गया है। इसमें कहा गया है, ‘‘अगर आप इस नोटिस में कही गयी बातों का पालन नहीं करेंगी तो हम आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित