लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बिहार के मुख्यमंत्री से शराब प्रतिबंध नीति में संशोधन को कहा

By भाषा | Updated: November 13, 2020 17:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की जीत के कुछ दिन बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया कि बिहार में शराब पाबंदी की नीति को बदला जाए क्योंकि इससे राजस्व को नुकसान हो रहा है और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।

झारखंड से लोकसभा सदस्य दुबे ने बिहार विधानसभा चुनाव में राजग को स्पष्ट बहुमत मिलने के दो दिन बाद यह बयान दिया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनुरोध करता हूं कि राज्य की शराब प्रतिबंध की नीति में कुछ संशोधन करें। जिन्हें शराब बेचनी ही है या पीनी है वे अन्य राज्यों के रास्ते ऐसा कर लेते हैं। इससे राज्य को राजस्व का नुकसान होता है, होटल उद्योग प्रभावित होता है और पुलिस तथा राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार बढ़ा है।’’

नीतीश कुमार ने नवंबर 2015 में राज्य में शराब की बिक्री और सेवन पर रोक लगाने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?