भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बिहार के मुख्यमंत्री से शराब प्रतिबंध नीति में संशोधन को कहा

By भाषा | Updated: November 13, 2020 17:53 IST2020-11-13T17:53:27+5:302020-11-13T17:53:27+5:30

BJP MP Nishikant Dubey asked Bihar Chief Minister to amend the liquor ban policy | भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बिहार के मुख्यमंत्री से शराब प्रतिबंध नीति में संशोधन को कहा

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बिहार के मुख्यमंत्री से शराब प्रतिबंध नीति में संशोधन को कहा

नयी दिल्ली, 13 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की जीत के कुछ दिन बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया कि बिहार में शराब पाबंदी की नीति को बदला जाए क्योंकि इससे राजस्व को नुकसान हो रहा है और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।

झारखंड से लोकसभा सदस्य दुबे ने बिहार विधानसभा चुनाव में राजग को स्पष्ट बहुमत मिलने के दो दिन बाद यह बयान दिया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनुरोध करता हूं कि राज्य की शराब प्रतिबंध की नीति में कुछ संशोधन करें। जिन्हें शराब बेचनी ही है या पीनी है वे अन्य राज्यों के रास्ते ऐसा कर लेते हैं। इससे राज्य को राजस्व का नुकसान होता है, होटल उद्योग प्रभावित होता है और पुलिस तथा राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार बढ़ा है।’’

नीतीश कुमार ने नवंबर 2015 में राज्य में शराब की बिक्री और सेवन पर रोक लगाने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP MP Nishikant Dubey asked Bihar Chief Minister to amend the liquor ban policy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे