लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद नारायण राणे ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

By भाषा | Updated: March 6, 2021 20:45 IST

Open in App

मुंबई, छह मार्च भाजपा सांसद नारायण राणे ने शनिवार को महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। उन्होंने शिवसेना की अगुवाई वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कथित तौर पर "विफल" रहने और कोविड​​-19 संकट से गलत तरीके से निपटने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के विरोधी राणे ने कहा कि वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राज्य सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेंगे।

राज्यसभा सदस्य ने आरोप लगाया, "राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा रही है। राज्य सरकार स्थिति को संभालने में असमर्थ है। राज्य में कोविड-19 से सबसे अधिक मौतें हुई हैं।"

भाजपा ने हालिया विवादों के मद्देनजर एमवीए सरकार पर अपना हमला तेज कर दिया है, जिसमें एक महिला की मौत से शिवसेना विधायक संजय राठौड़ के कथित संबंध होने की बात भी शामिल है। दबाव के कारण राठौड़ ने पिछले महीने राज्य के वन मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने हाल ही में विधानसभा अध्यक्ष के पद को लेकर राज्य सरकार पर हमला किया, जो कांग्रेस के नाना पटोले के इस्तीफे के बाद से खाली पड़ी है।

भाजपा नेता ने कहा था, "चुनावी कार्यक्रम (अध्यक्ष पद के लिए) की तुरंत घोषणा की जानी चाहिए अन्यथा राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र