लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद कोली के वाहन पर ईंट, सरिए से हमला हुआ: पुलिस

By भाषा | Updated: May 28, 2021 14:49 IST

Open in App

जयपुर, 28 मई भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली के वाहन पर अज्ञात लोगों ने इंटों व सरिए से हमला किया। पुलिस का कहना है कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात को हुई।

पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि इस घटना में सांसद कोली को कोई चोट तो नहीं आई लेकिन वह अचेत हो गईं तथा उन्हें आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पुलिस के अनुसार यह घटना बृहस्पतिवार आधी रात को उस समय हुई जबकि सांसद जिले के वैर इलाके में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने जा रही थीं। उसके अनुसार धोरीसाना गांव के पास 4-5 लोग एक वाहन के साथ खड़े थे। उन्होंने सांसद के वाहन को रोकने का प्रयास किया लेकिन जब चालक ने वाहन नहीं रोका तो उन्होंने ईंटों व लोहे के सरिए से हमला किया।

इस बारे में कोली के चालक की ओर से हालेना थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। भरतपुर से विधायक सुभाष गर्ग ने कहा कि पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से कहा गया है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

वहीं राज्य के भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा, ‘'भरतपुर जिले की कल रात की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, जो राजस्थान के पुलिस-प्रशासन पर कई सवाल खड़े करती है।’'

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार की बदहाल कानून-व्यवस्था का इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है कि प्रदेश में सांसद तक सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘'राज्य सरकार आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए ताकि आमजन का सरकार व पुलिस पर से उठ चुका विश्वास वापस कायम हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया