लाइव न्यूज़ :

पुलिस को चकमा देकर भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने आंबागढ़ किले में फहराया आदिवासी झंडा, अरेस्ट, जानिए मामला

By भाषा | Updated: August 1, 2021 12:51 IST

निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा की अगुवाई में समुदाय के कुछ युवकों ने इस किले में लगे भगवा ध्वज को ​कथित तौर पर उतार दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर-आगरा राजमार्ग पर गलता के पास पर्वतीय क्षेत्र में स्थित इस किले के प्रवेश द्वार पर पुलिस बल तैनात है।मीणा अपने समर्थकों के साथ किले के पीछे जंगल से होते हुए रविवार तड़के किले में पहुंचे। शिव मंदिर के पास सफेद झंडा लगा दिया।

जयपुरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा रविवार सुबह पुलिस को चकमा देते हुए आंबागढ़ किले में प्रवेश कर कर गए और वहां सफेद रंग का आदिवासी झंडा लगा दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफतार कर लिया।

निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा की अगुवाई में समुदाय के कुछ युवकों ने इस किले में लगे भगवा ध्वज को ​कथित तौर पर उतार दिया था। इसके बाद से यह किला विवाद में है। जयपुर-आगरा राजमार्ग पर गलता के पास पर्वतीय क्षेत्र में स्थित इस किले के प्रवेश द्वार पर पुलिस बल तैनात है।

मीणा अपने समर्थकों के साथ किले के पीछे जंगल से होते हुए रविवार तड़के किले में पहुंचे और वहां शिव मंदिर के पास सफेद झंडा लगा दिया। पुलिस के अनुसार किरोड़ी लाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मीणा की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए एक बयान में कहा, ‘‘आमागढ़ क़िले के मामले में धर्म के नाम पर राजनीति कर रही कांग्रेस को करारा जवाब देने वाले किरोड़ी लाल मीणा की गिरफ़्तारी निंदनीय है। मीणा को तुरंत रिहा किया जाए।’’

उल्लेखनीय है कि यह किला दो समुदायों के बीच विवाद का केन्द्र बनता जा रहा है। इस किले पर लगे भगवा ध्वज को हाल ही में निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा की उपस्थिति में कुछ लोगों ने कथित तौर पर फाड़ दिया था। इस संबंध में ट्रांसपोर्ट नगर थाने में मीणा समुदाय और दक्षिणपंथी संगठनों की ओर से 22 जुलाई को दो प्राथमिकी दर्ज कराई गईं।

पुलिस को बुधवार को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किले और वहां बने मंदिर के अंदर प्रवेश को रोकना पड़ा। भाजपा सांसद मीणा ने बृहस्पतिवार को यहां सचिवालय में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने आदिवासी मीणा समाज की ऐतिहासिक धरोहरों को बचाने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

वहीं, विधायक रामकेश मीणा के समर्थकों ने दावा किया कि किला मीणा समुदाय के कुलदेवता का है। पहले मंदिर में अल्पसंख्यक समुदाय के एक समूह द्वारा मूर्तियों को तोड़ा गया और बाद में कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने समुदाय की धार्मिक भावना को आहत करने के लिए किले के ऊपर भगवा झंडा लगा दिया।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीकांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो