लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद जितेंद्र सिंह ने कहा-पहले की तुलना में इस बार ईद पर कश्मीर में शांति का माहौल

By स्वाति सिंह | Updated: August 11, 2019 14:52 IST

जम्मू-कश्मीर पर राहुल गांधी का बयान पर जितेंद्र सिंह ने कहा 'यह जो जम्मू-कश्मीर पर निर्णय लिया गया है। यह ना तो राहुल गांधी पसंद आएगा और ना ही उनके सहयोगियों को क्योंकि वे वास्तव में वे अनिश्चितता और भय के माहौल में पनपे हैं।'

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को कई दिनों तक अपने घर तक सीमित रहने के बाद कश्मीर के लोगों ने अपनी नजदीकी मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की।अधिकारियों ने कहा कि नमाज के लिये प्रतिबंधों में ढील दी गई थी।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से बीजेपी सांसद जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि इस बार ईद के मौके पर पहले की तुलना में कश्मीर में शांति का माहौल है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जितेंद्र सिंह ने कहा 'कश्मीर में आम आदमी अनुच्छेद 370 के हटाए जाने का आनंद ले रहा है। जहां भी धारा 144 लागू की गई थी, उसे बंद किया जा रहा है।' उन्होंने आगे कहा कि इस बार ईद की पूर्व संध्या को अन्य साल और अवसरों की तुलना में शांति का माहौल अधिक है।

जम्मू-कश्मीर पर राहुल गांधी का बयान पर जितेंद्र सिंह ने कहा 'यह जो जम्मू-कश्मीर पर निर्णय लिया गया है। यह ना तो राहुल गांधी पसंद आएगा और ना ही उनके सहयोगियों को क्योंकि वे वास्तव में वे अनिश्चितता और भय के माहौल में पनपे हैं।'

शुक्रवार को कई दिनों तक अपने घर तक सीमित रहने के बाद कश्मीर के लोगों ने अपनी नजदीकी मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की। अधिकारियों ने कहा कि नमाज के लिये प्रतिबंधों में ढील दी गई थी। अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के सोपोर में पथराव की मामूली घटना को छोड़कर घाटी में शांति रही। 

जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाए जाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटे जाने के मद्देनजर घाटी में सुरक्षा के भारी इंतजाम किये गए थे। लोगों को शुक्रवार को करीबी मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिये घरों से निकलने की इजाजत थी। अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर शहर और दक्षिण कश्मीर में अब तक किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिलने को देखते हुए अभी कश्मीर में स्थिति सामान्य है।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं