लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद भी हुए BSNL से परेशान, कहा- फोन अपने घर के दूसरे कमरे में करता हूं, लग जाता है डिब्रूगढ़

By भाषा | Updated: July 18, 2019 17:29 IST

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य यादव ने कहा कि बीएसएनएल की सेवाओं का आलम यह है कि पिछले महीने उन्होंने अपने घर में ही एक अन्य नंबर पर कॉल किया तो कॉल डिब्रूगढ़ लग गयी। इस पर शामराव ने कहा कि बीएसएनएल की सेवाओं में सुधार के लिये मंत्रालय ने वित्तीय निवेश सहित अन्य कदम उठाये हैं।

सत्तापक्ष के एक सदस्य ने राज्यसभा में बृहस्पतिवार को प्रश्नकाल के दौरान सरकारी क्षेत्र की संचार सेवा कंपनी बीएसएनएल की सेवा का जिक्र करते हुये कहा कि अपने ही घर के दूसरे कमरे में कॉल करने पर कॉल डिब्रूगढ़ में लगती है।

भाजपा के राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने बीएसएनएल की सेवाओं को खुद के लिये उत्पीड़न की वजह बताते हुये कहा कि एक तो इसकी कॉल लगती नहीं, अगर लग भी जाये तो कहीं और लग जाती है, इंटरनेट भी काम नहीं करता और ना ही वाईफाई काम करता है।

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य यादव ने कहा कि बीएसएनएल की सेवाओं का आलम यह है कि पिछले महीने उन्होंने अपने घर में ही एक अन्य नंबर पर कॉल किया तो कॉल डिब्रूगढ़ लग गयी। इस पर संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद, संचार राज्य मंत्री धोतरे संजय शामराव, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी सहित सत्तापक्ष के अन्य सदस्य हंसी नहीं रोक पाये। इससे पहले भाजपा के सदस्य अनिल बलूनी ने उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाकों में बीएसएनएल की लचर सेवाओं का जिक्र करते हुये सरकार से पूछा कि स्थिति को ठीक करने के लिए क्या किया जा रहा है।

इस पर शामराव ने कहा कि बीएसएनएल की सेवाओं में सुधार के लिये मंत्रालय ने वित्तीय निवेश सहित अन्य कदम उठाये हैं। उन्होंने इस बारे में सदन की चिंताओं से सहमति व्यक्त करते हुये कहा कि सरकार को बीएसएनएल की समस्यायें विरासत में मिली हैं।

सरकार इस स्थिति से निपटने के लिये गंभीर प्रयास कर रही है। बीएसएनएल के पास अन्य कंपनियों की तुलना में सबसे मजबूत आधारभूत ढांचा होने के बावजूद इसकी सेवायें लचर सेवायें होने से जुड़े द्रमुक के तिरुचि शिवा के पूरक प्रश्न के जवाब में प्रसाद ने कहा, ‘‘हम सभी चाहते हैं कि बीएसएनएल का प्रदर्शन बेहतर हो और सरकार इसके लिये हरसंभव प्रयास कर रही है।’’

प्रसाद ने बीएसएनएल में कर्मचारियों की संख्या निजी कंपनियों की तुलना में सर्वाधिक होने और इसका वेतन व्यय कुल आय का 75 प्रतिशत होने को कंपनी के वित्तीय संकट का प्रमुख कारण बताया। हालांकि उन्होंने संचार क्षेत्र में स्थायित्व का हवाला देते हुये कहा कि इसे बरकरार रखने के लिये बाजार में कम से कम एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी का होना अनिवार्य है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है