लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद गौतम गंभीर दिल्ली में बांटेंगे 200 ऑक्सीजन सांद्रक

By भाषा | Updated: May 1, 2021 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई कोविड-19 संबंधी दवा फैबीफ्लू को बांटने पर अदालत के निशाने पर आ चुके भाजपा सांसद गौतम गंभीर अब राष्ट्रीय राजधानी में मामूली एवं हल्के लक्षण वाले मरीजों को 200 ऑक्सीजन सांद्रक देंगे।

पूर्वी दिल्ली के सांसद ने कहा कि ऑक्सीजन सांद्रक मुफ्त प्रदान किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम कोविड-19 की घातक दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए उठाया गया है क्योंकि इस बीमारी के चलते बहुत लोगों ने जान गंवायी है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने इसी सप्ताह के प्रारंभ में सवाल किया था कि क्या गंभीर के पास बड़ी मात्रा में फैबीफ्लू खरीदने एवं उसे बांटने का लाइसेंस है।

भाजपा नेता के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उन्होंने दिल्ली के लोगों के लिए 200 ऑक्सीजन सांद्रक का इंतजाम किया है।

बयान में कहा गया है, ‘‘ सांसद ने अपने पैसे से सांद्रक खरीदे हैं और उन्हें घरों में ही इलाज करा रहे हल्के एवं मध्यम कोविड-19 संक्रमण वाले मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है