लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections: गौतम गंभीर ने परिवार संग डाला वोट, कहा- झूठे वादों पर नहीं विकास को ध्यान रख करें वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2020 13:56 IST

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने ओल्ड राजेंद्र नगर के अपने मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 5 साल तक लोगों ने झूठ की राजनीति को खूब झेला है।

Open in App
ठळक मुद्देवोट डालने से पहले गौतम गंभीर ने ट्ववीट के जरिए लोगों से मतदान करने की अपील भी की थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मतदाताओं से राष्ट्रीय राजधानी को झूठ और वोटबैंक की राजनीति से ‘‘मुक्त’’ कराने की अपील की।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है। सुबह से ही पोलिंग बूथ पर वोट करने के लिए लोगों का जमावड़ा देखा जा रहा है। आम लोग के अलावा वीवीआईपी भी वोट डालने में पीछे नहीं हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राम लाल मतदान के पहले घंटे में निर्माण भवन मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े दिखाई दिए। वहीं मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइंस इलाके के राजपुरा परिवहन प्राधिकरण मतदान केंद्र में वोट दिया।

जबकि भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने ओल्ड राजेंद्र नगर के अपने मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। गौतम गंभीर पूरे परिवार के साथ वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंचे थे।  इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 5 साल तक लोगों ने झूठ की राजनीति को खूब झेला है। अब समय आ गया है कि इसमें बदलाव हो, लोग विकास को ध्यान में रखते हुए दिल्ली को बदलने के लिए वोट करें।' वोट डालने से पहले गौतम गंभीर ने ट्ववीट के जरिए लोगों से मतदान करने की अपील भी की थी। 

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मतदाताओं से राष्ट्रीय राजधानी को झूठ और वोटबैंक की राजनीति से ‘‘मुक्त’’ कराने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली को स्वच्छ हवा, पीने का स्वच्छ पानी और हर गरीब को अपना घर देकर इसे विश्व की सबसे अच्छी राजधानी सिर्फ एक दूरदर्शी सोच व मजबूत इरादों वाली सरकार ही बना सकती है।’’ 

शाह ने कहा, ‘‘मैं दिल्ली की जनता से अपील करता हूं कि झूठ और वोट बैंक की राजनीति से दिल्ली को मुक्त करने के लिए मतदान अवश्य करें।’’ भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने भी सभी मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की।

टॅग्स :गौतम गंभीरदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया