लाइव न्यूज़ :

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वह निष्पक्षता के साथ सदन चलाएंगे और सभी को पर्याप्त समय दिया जाएगा 

By भाषा | Updated: June 19, 2019 13:57 IST

पदभार ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मंत्रिपरिषद के सदस्यों और सभी राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त करते हुए बिरला ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी निष्पक्ष होनी चाहिए और निष्पक्ष दिखनी भी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा के निर्वाचित सदस्यों के लिए चुनौती यह होती है कि उनसे जनता की अपेक्षाएं बहुत होती हैं और सदस्य ज्यादा से ज्यादा अपनी बात रखने की कोशिश करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी निष्पक्ष होनी चाहिए और निष्पक्ष दिखनी भी चाहिएभाजपा सांसद और राजग उम्मीदवार ओम बिरला को बुधवार को सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष चुन लिया गया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को पदभार संभालने के बाद कहा कि वह निष्पक्षता के साथ सदन चलाएंगे और कम संख्या वाले दलों को भी पर्याप्त समय दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार से ज्यादा जवाबदेही और पारदर्शिता की अपेक्षा है।

पदभार ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मंत्रिपरिषद के सदस्यों और सभी राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त करते हुए बिरला ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी निष्पक्ष होनी चाहिए और निष्पक्ष दिखनी भी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा के निर्वाचित सदस्यों के लिए चुनौती यह होती है कि उनसे जनता की अपेक्षाएं बहुत होती हैं और सदस्य ज्यादा से ज्यादा अपनी बात रखने की कोशिश करते हैं।

बिरला ने सदस्यों से कहा कि वे केंद्र सरकार से जुड़े मुद्दे विशेषकर बुनियादी मुद्दे उठाएं क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि सदस्य ऐसे मुद्दे उठाते हैं जिनका केंद्र सरकार से कोई संबंध नहीं होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता ने इस बार फिर विश्चास जताया है और ऐसे में इस सरकार की जवाबदेही बढ़ जाती है।

स्पीकर ने कहा कि सरकार से ज्यादा जवाबदेही और पारदर्शिता के अपेक्षा है तथा यह आशा भी की जाती है कि सदस्यों की बातों का जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि कम संख्या वाली पार्टियों को भी सदन में अपनी बात रखने का पूरा समय मिलेगा।

बिरला ने कहा कि सदस्य अपने आचार-व्यवहार से दुनिया में मिसाल पेश करें। भाजपा सांसद और राजग उम्मीदवार ओम बिरला को बुधवार को सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष चुन लिया गया। गौरतलब है कि इस मौके पर विशेष दर्शक दीर्घा में बिरला के परिवार के सदस्य मौजूद थे।

टॅग्स :संसद बजट सत्रओम बिरलानरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों