लाइव न्यूज़ :

17वीं लोकसभाः नवनिर्वाचित सदस्य रंगबिरंगे परिधान, पारंपरिक शॉल और पगड़ियां पहन पहुंचे, पहले दिन सदन में उत्सव जैसा माहौल

By भाषा | Updated: June 17, 2019 16:16 IST

बिहार से भाजपा के दो सदस्यों गोपाल ठाकुर और अशोक कुमार यादव ने मैथिली पोशाक पहन रखी थी। दूसरी तरफ असम के ज्यादातर सदस्यों ने राज्य की संस्कृति की एक पहचान माने जाने वाला असमी गमछा ओढ़ रखा था। वाईएसआर कांग्रेस के सदस्यों ने उत्तरीय डाल रखा था जिस पर पार्टी के मुखिया वाईएस जगनमोहन रेड्डी की तस्वीर थी।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल परंपरागत राजस्थानी पगड़ी पहने हुए थे तो भोपाल से निर्वाचित हुईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हमेशा की तरह भगवा वस्त्र धारण कर रखा था।सदस्यों के शपथ लेने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बहुत समय तक आपस में बातचीत करते दिखे।

नवगठित 17वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन में उत्सव जैसा माहौल नजर आया क्योंकि विभिन्न दलों के नवनिर्वाचित सदस्य रंगबिरंगे परिधान, पारंपरिक शॉल और पगड़ियां सदन में शपथ लेने पहुंचे । सत्तापक्ष की तरफ कई सदस्य भगवा वस्त्र धारण किए हुए दिखे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कुर्ता-पायजामा और जैकेट वाले अपने सामान्य परिधान में थे। हालांकि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, गिरिराज सिंह और जीके रेड्डी भगवा वस्त्र अथवा इस रंग की हॉफ जैकेट पहनकर सत्र में शामिल हुए।

बिहार से भाजपा के दो सदस्यों गोपाल ठाकुर और अशोक कुमार यादव ने मैथिली पोशाक पहन रखी थी। दूसरी तरफ असम के ज्यादातर सदस्यों ने राज्य की संस्कृति की एक पहचान माने जाने वाला असमी गमछा ओढ़ रखा था। वाईएसआर कांग्रेस के सदस्यों ने उत्तरीय डाल रखा था जिस पर पार्टी के मुखिया वाईएस जगनमोहन रेड्डी की तस्वीर थी।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल परंपरागत राजस्थानी पगड़ी पहने हुए थे तो भोपाल से निर्वाचित हुईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हमेशा की तरह भगवा वस्त्र धारण कर रखा था। पंजाब के गुरुदासपुर से सांसद बने अभिनेता सनी देओल शर्ट और ट्राउजर में नजर आए तो अरुणाचल प्रदेश से सांसद तापिर गाओ परंपरागत नीले रंग की जैकेट में दिखे।

सदस्यों के शपथ लेने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बहुत समय तक आपस में बातचीत करते दिखे। बाद में प्रधानमंत्री सदन से चले गये। सिंह और लोजपा प्रमुख एवं केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान को सदन में लगातार काफी समय तक अपनी निर्धारित सीटों पर बैठे रहे। 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलभारतीय संसदनरेंद्र मोदीराजनाथ सिंहअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया