लाइव न्यूज़ :

बंगाल की भाजपा सांसद को पार्टी कार्यकर्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ा

By भाषा | Updated: December 6, 2020 21:02 IST

Open in App

कोलकाता, छह दिसंबर पश्चिम बंगाल से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी को 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद से अपने हुगली संसदीय क्षेत्र के पोल्बा इलाके का कथित रूप से दौरा नहीं करने पर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के एक तबके के गुस्से का सामना करना पड़ा।

कार्यकर्ताओं ने इलाके में पार्टी की एक बैठक के दौरान अपनी नाराजगी का इजहार किया।

कार्यकर्ताओं का शांत करने के बाद चटर्जी ने कहा, " परिवार में ऐसे विवाद होते रहते हैं और हल कर लिए जाते हैं।"

उन्होंने कहा, " मैं पिछले साल हुए चुनाव के बाद से अपने निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का लगातार दौरा करती रही हूं। मैं जमीनी-स्तर की राजनीतिक कार्यकर्ता हूं।"

भाजपा की एक नाराज कार्यकर्ता ने कहा कि इसकी शुरूआत तब हुयी जब पार्टी की एक कार्यकर्ता सुरक्षा कारणों से सांसद से नहीं मिल पाईं।

उन्होंने कहा, " हम उन्हें कुछ मुद्दों के बारे में बताने के लिए कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मौका ही नहीं मिला। उन्होंने 2019 के चुनाव के बाद से हमारे इलाके का दौरा नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे