लाइव न्यूज़ :

अरूणाचल प्रदेश के भाजपा सांसद ने सड़क परियोजनाओं की ‘धीमी’ प्रगति पर चिंता जतायी

By भाषा | Updated: December 2, 2020 16:35 IST

Open in App

ईटानगर, दो दिसंबर अरूणाचल प्रदेश में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 15 सड़कों के निर्माण की ‘‘धीमी’’ प्रगति पर चिंता जाहिर करते हुए भाजपा नेता और सांसद तापिर गाव ने बुधवार को केंद्र से निविदा प्रक्रिया के लिए निर्देश में संशोधन करने और इन परियोजनाओं के काम में तेजी लाने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में विशेष सड़क विकास परियोजना (एसएआरडीपी-एनई) के पहले चरण के तहत इन सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गयी थी। उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट से पता चला है कि परियोजना का करीब 40 प्रतिशत काम ही पूरा हो पाया है ।

गाव ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘निविदा प्रक्रिया में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का दिशा-निर्देश रूकावट है। बोली लगाने वालों को परियोजना हासिल करने के लिए अनुमानित लागत से कम कीमत का उल्लेख करना पड़ता है। ठेकेदारों को जीएसटी और अन्य भुगतान भी करना होता है।’’

गाव ने कहा, ‘‘यह मूल लागत का महज 40 प्रतिशत होता है जिससे परियोजना को पूरा करना कठिन हो जाता है। मौजूदा नियमों को बदलने की जरूरत है।’’

भाजपा सांसद ने मानसून सत्र के दौरान संसद में मुद्दा उठाया था और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को अक्टूबर में पत्र लिखकर जल्द से जल्द परियोजनाओं को पूरा कराने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था।

गाव ने कहा, ‘‘मंत्री ने मुझे आश्वस्त किया था कि छह परियोजनाओं के लिए फिर से निविदा आमंत्रित की जाएगी।’’

अरूणाचल ईस्ट के सांसद ने कहा कि मौजूदा सड़क निर्माण की गुणवत्ता भी ‘‘प्रभावित’’ हुई है और कई ठेकेदारों ने अब तक अपना काम शुरू भी नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग