भाजपा सांसद ने दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

By भाषा | Updated: April 30, 2021 17:33 IST2021-04-30T17:33:30+5:302021-04-30T17:33:30+5:30

BJP MP demanded imposition of President's rule in Delhi | भाजपा सांसद ने दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

भाजपा सांसद ने दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल भाजपा सांसद राकेश सिन्हा ने दिल्ली सरकार पर कोरोना वायरस की गंभीर स्थिति के मद्देनजर लोगों को असुरक्षित छोड़ने का आरोप लगाते हुए दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की शुक्रवार को मांग की।

राज्यसभा सदस्य सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली गंभीर संकट में है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने लोगों को अनिश्चितता, असुरक्षित स्थिति में छोड़ दिया है। राजधानी की स्थिति पूरी दुनिया में एक संदेश देती है। केंद्र को दिल्ली का नियंत्रण सीधे अपने हाथ में लेना चाहिए। स्थिति खराब हो रही है। राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।’’

आप विधायक शोएब इकबाल ने भी शुक्रवार को कोविड-19 मामलों में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की थी।

मटिया महल से विधायक इकबाल ने कांग्रेस छोड़कर आप के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा कि न तो वह और न ही सरकार कोविड-19 की दूसरी लहर से प्रभावित लोगों को कोई मदद दे पा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP MP demanded imposition of President's rule in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे