लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद ने राजस्थान सरकार की तुलना तालिबानी शासन से की

By भाषा | Updated: September 15, 2021 23:11 IST

Open in App

जयपुर, 15 सितंबर अलवर से भाजपा सांसद बाबा बालकनाथ ने बुधवार को राजस्थान सरकार की तुलना तालिबानी शासन से कर दी।

राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर हमला करते हुए बालकनाथ ने आरोप लगाया कि राज्य में जब से गलतोत सरकार सत्ता में आई है अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है और तालिबानी शासन जैसी स्थिति पैदा कर दी गई है।

बालकनाथ ने अलवर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ‘‘जो दृश्य आज राजस्थान में दिखाई दे रहे हैं, वह अफगानिस्तान में जो चल रहा है, वैसे हैं। अपराधी खुले आम गोलीबारी कर रहे हैं और उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है और लोग परेशान हो रहे हैं लेकिन राज्य सरकार कुछ नहीं कर रही है।’’

सांसद के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए जयपुर में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि बालकनाथ ने ऐसे बयान देकर यह साबित कर दिया कि वह ‘सन्यासी’ नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की भाषा का प्रयोग एक ‘सन्यासी’ को शोभा नहीं देता। राजस्थान में कानून व्यवस्था भाजपा शासित राज्य से कई बेहतर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!