लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद ने पुलिस पर कांग्रेस विधायक के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं को फंसाने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 13, 2021 00:46 IST

Open in App

बलरामपुर, 12 दिसंबर बलरामपुर जिला पुलिस और छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक विधायक के बीच कथित संबंध बताने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम के शब्दों के चुनाव ने रविवार को विवाद खड़ा कर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी, तो जिला पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को जूतों की माला पहनाई जाएगी और आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नेताम एक सभ्य जन प्रतिनिधि की जिम्मेदारी भूल गए हैं।

पड़ोसी सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर कस्बे में पत्रकारों से बात करते हुए नेताम ने बलरामपुर पुलिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे आरोप में फंसाने का आरोप लगाया।

यह पूछे जाने पर कि बलरामपुर पुलिस कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के इशारे पर काम कर रही है, वरिष्ठ आदिवासी नेता ने कहा, '' पुलिस अधीक्षक उनके (विधायक) नौकर की तरह काम कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे आपराधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। मैंने इस मुद्दे को उच्च अधिकारियों के सामने उठाया है। अनुसूचित जनजाति आयोग ने भी (पुलिस को) नोटिस दिया है।''

उन्होंने अधिकारियों का नाम लिए बिना कहा, “अगर एसपी उस पद की गरिमा को बरकरार नहीं रख सकते तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। कलेक्टर और एसपी ऐसे ही काम करेंगे तो लोग उन पर कैसे भरोसा करेंगे? लोगों को न्याय कैसे मिलेगा? वे जिले के अधिकारी हैं लेकिन अगर वे 'गुलाम' की तरह काम करेंगे तो यह असहनीय है। हम इस मुद्दे को ज्यादा से ज्यादा प्रचारित करेंगे और लोगों तक पहुंचाएंगे। जरूरत पड़ी तो उन्हें जूतों की माला पहनाई जाएगी।”

बृहस्पत सिंह बलरामपुर जिले के रामानुजगंज निर्वाचन क्षेत्र से दूसरी बार के विधायक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह