लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद ने महाराष्ट्र सरकार पर जासूसी का आरोप लगाया, बाद मे कहा: मामला अब समाप्त हो गया

By भाषा | Updated: June 1, 2021 01:29 IST

Open in App

मुंबई, 31 मई मराठा आरक्षण के मुद्दे पर समर्थन जुटाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ भेंट कर रहे भाजपा सांसद संभाजीराजे छत्रपति ने सोमवार को दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार उनकी जासूस करा रही है।

कुछ घंटे बाद उन्होंने कहा कि राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल द्वारा उनके साथ बातचीत किए जाने के बाद यह मामला बंद हो गया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मैं नहीं जानता कि मुझपर नजर रखने का मकसद क्या हो सकता है। मुझ जैसे असल और स्पष्टवादी कार्यकर्ता की जासूसी कराकर सरकार को क्या हासिल होगा।’’

वलसे पाटिल ने जासूसी के आरोपों का खंडन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह सुनिश्चित करने के लिए उनके राज्यव्यापी दौरे के दौरान पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त किया जा रहा है कि कोई असामाजिक तत्व सिंधुदुर्ग जिले की उनकी यात्रा के दौरान कोई बाधा पैदा न कर पाए। मैंने उनसे बातचीत की है और गलतफहमी दूर की है।’’

संभाजीराजे ने बाद में स्वीकार किया के गृह मंत्री ने उनसे बाचतीत की और सूचित किया कि सिंधुदुर्ग के जिलाधिकारी के कैबिन में भेंट के दौरान जो पुलिसकर्मी जो घुसे थे, वे बस उनकी सुरक्षा चिंता की वजह से वहां पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि वह गृह मंत्री के स्पष्टीकरण से संतुष्ट हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस