लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर कथित बेड घोटाले को 'सांप्रदायिक रंग' देने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: May 11, 2021 01:25 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 मई बेंगलुरु दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके इको-सिस्टम ने कोविड-19 के मरीजों के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों में बिस्तर आवंटन को सुगम बनाने के प्रयास को बाधित करने की साजिश रची।

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सूर्या ने हाल ही में कोविड रोगियों के लिए अस्पतालों में बेड ब्लॉक करने से संबंधित कथित घोटाले को "उजागर" किया है।

हालांकि, उन्हें इस बात के लिए गंभीर आलोचना का भी सामना करना पड़ा कि उन्होंने लाईव स्ट्रीम कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर सरकारी अधिकारियों से यह पूछा कि कोविड वार रूम में 16 मुस्लिमों को नौकरी कैसे मिली और इस मुद्दे को सांप्रदायिक रंग दिया।

सूर्या ने आज अपने रुख को स्पष्ट करते हुए कहा, " जब मैं कमियों को उजागर करके और उसे ठीक करके अस्पताल के बिस्तर की बुकिंग में अनियमितताओं को रोककर हजारों लोगों को बचाने का प्रयास कर रहा था, जब हम एक गंभीर मुद्दा को लोगों के सामने ला रहे थे, जिसमें उच्च न्यायालय और लोकायुक्त ने स्वयं संज्ञान लिया है, तो कांग्रेस पार्टी और उसके इको-सिस्टम ने एक के बाद एक झूठ बोलकर इस मुद्दे को भटकाने की कोशिश की।"

उन्होंने कोविड-19 उपचार से लिए अस्पताल में बेड की बुकिंग के वास्ते मोबाइल एप आधारित नयी प्रौद्योगिकी को बारे में बताने के लिए संवाददाता सम्मेलन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू