लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद ने बोर्ड के अध्यक्ष के रीट परीक्षा पेपर लीक मामले में शामिल होने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: October 6, 2021 21:09 IST

Open in App

जयपुर, छह अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डी. पी. जारोली पर राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) के पेपर लीक मामले में शामिल होने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सरकार की भूमिका भी संदिग्ध है। भाजपा नेता ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

मीणा ने दावा किया, ‘‘बोर्ड अध्यक्ष पेपर लीक मामले में शामिल हैं। जारोली ने जयपुर में परीक्षा समन्वय की कमान अपने मित्र को निजी व्यक्ति होते हुए भी सौंपी। एक ब्लैक लिस्टेड संस्थान को भी परीक्षा केन्द्र बनाया गया। जयपुर के शिक्षा संकुल से परीक्षा केन्द्रों पर भेजे गए परीक्षा पत्रों वाले कुछ लिफाफों की सील तोड़ी गई।’’ उन्होंने कहा कि सरकार की भूमिका भी संदिग्ध है।

भाजपा सांसद ने जयपुर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘पूरे मामले में सीबीआई से जांच के आदेश दिये जाने चाहिए।’’

वहीं अजमेर में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बोर्ड के अध्यक्ष का पद संवैधानिक होते हुए भी अध्यक्ष द्वारा राजनीतिक बयान देने पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बोर्ड अध्यक्ष जारोली के इस्तीफे की मांग की।

सोमवार को जारोली ने अजमेर में एक प्रेस कांफ्रेंस की और रीट परीक्षा के प्रश्नपत्र और उत्तर पत्रक लीक होने के आरोपों को खारिज किया था। उन्होंने सांसद मीणा पर भी निशाना साधा और केन्द्र सरकार और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां पर भी टिप्पणी की।

मंगलवार को भाजपा ने जारोली के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति की राजनीतिक टिप्पणी अनुचित थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए