लाइव न्यूज़ :

गुजरात में भाजपा सांसद अभय भारद्वाज का कोविड-19 संक्रमण से निधन

By भाषा | Updated: December 1, 2020 20:02 IST

Open in App

अहमदाबाद, एक दिसंबर गुजरात के रहने वाले भाजपा सांसद अभय भारद्वाज का मंगलवार को चेन्नई के एक अस्पताल में कोविड-19 संक्रमण के इलाज के दौरान निधन हो गया। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने यह जानकारी दी।

भारद्वाज (66) जाने-माने वकील थे और इसी साल जून में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। अगस्त में पार्टी की बैठकों और राजकोट में हुए रोड शो में भाग लेने के बाद वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

सांसद के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया।

उन्होंने ट्वीट किया,''गुजरात से राज्यसभा सांसद अभय भारद्वाज जी एक प्रतिष्ठित वकील थे और समाज सेवा में तत्पर रहते थे। बहुत दुख की बात है कि हमने राष्ट्रीय विकास के बारे में चिंतन करने वाले एक विलक्षण और व्यावहारिक व्यक्तित्व को खो दिया। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना। ओम शांति।''

गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोडवाडिया ने भी भारद्वाज की मौत पर दुख जताया।

उन्होंने ट्वीट किया,“गुजरात से हाल ही में निर्वाचित राज्यसभा सांसद अभय भारद्वाज के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। गुजरात के लोगों के लिए राज्यसभा में एक और आवाज और प्रतिनिधि को खो देना वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह