लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः BJP के नहीं मिली रथ यात्रा निकालने की अनुमति, खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

By भाषा | Updated: December 5, 2018 18:49 IST

न्यायमूर्ति तपब्रत चक्रवर्ती की पीठ के समक्ष भाजपा ने दावा किया कि डीजी-आईजीपी और गृह सचिव को तीन रैलियां निकालने की अनुमति प्राप्त करने के लिए कई पत्र भेजे गए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में 'रथ यात्रा' निकालने की अनुमति के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। पार्टी का कहना है कि राज्य में सात दिसम्बर से तीन रैलियां निकालने के लिए उसे अभी तक अनुमति नहीं मिली है। भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह राज्य में तीन 'रथ यात्रा' के साथ पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ अभियान की शुरुआत करेंगे।

न्यायमूर्ति तपब्रत चक्रवर्ती की पीठ के समक्ष भाजपा ने दावा किया कि डीजी-आईजीपी और गृह सचिव को तीन रैलियां निकालने की अनुमति प्राप्त करने के लिए कई पत्र भेजे गए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

भाजपा उत्तर में कूचबिहार जिले से सात दिसम्बर को अपना अभियान शुरू करेगी। इसके बाद नौ दिसम्बर को दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप से और 14 दिसम्बर को बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर से रैली निकालेंगी।

महाधिवक्ता किशोर दत्ता ने अदालत को बताया कि डीजी-आईजीपी या गृह सचिव रैलियों की अनुमति देने के लिए सक्षम अधिकारी नहीं है और एक राजनीतिक दल होने के नाते याचिकाकर्ता (भाजपा) को यह पता होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता को यह भी पता होना चाहिए कि उसे आवेदन कहां भेजना है। इसके जवाब में भाजपा के वकील ने कहा कि उन्होंने उन जिलों के एसपी से भी 'रथ यात्रा' के लिए अनुमति मांगी है, जहां से ये तीन 'रथ यात्रा' निकाली जानी है। न्यायमूर्ति ने राज्य अधिकारियों और याचिकाकर्ता को पहले एक साथ बैठकर मामले को निपटाने का सुझाव दिया।

दत्ता ने अदालत को बताया कि तीनों रैलियों के लिए भारी सुरक्षा इंतजाम की जरूरत है। इसके बाद अदालत ने कार्यवाही को अपराह्र दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित