लाइव न्यूज़ :

भाजपा एमएलसी हरिनारायण चौधरी का कोविड-19 से निधन

By भाषा | Updated: May 1, 2021 12:16 IST

Open in App

पटना, एक मई बिहार विधान परिषद के सदस्य एवं भाजपा नेता हरिनारायण चौधरी का बीती रात यहां एक अस्पताल में कोविड-19 से निधन हो गया।

विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने चौधरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें करीब एक सप्ताह पूर्व पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बीती रात करीब 11 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया ।

समस्तीपुर जिला स्थानीय क्षेत्र प्राधिकार से निर्वाचित 77 वर्षीय चौधरी के परिवार में पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चौधरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की घोषणा की है।

उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि हरिनारायण चौधरी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी रुचि थी और उन्होंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत समाज के सभी वर्गों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया।

कुमार ने कहा कि चौधरी का निधन राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से कामना की है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह