लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधान पार्षद ने कर्नाटक में 21,473 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: June 18, 2021 15:38 IST

Open in App

बेंगलुरु, 18 जून कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को पद से हटाने की मांग कर करने वाले भारतीय जनता पार्टी के असंतुष्ट विधान पार्षद ए एच विश्वनाथ ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग ने 21,473 करोड़ रुपये की निविदा को बिना वित्तीय मंजूरी के, जल्दबाजी में तैयार किया और इसमें घोटाला हुआ है।

उन्होंने येदियुरप्पा के बेटे और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र पर सरकारी कामकाज में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। विश्वनाथ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “सिंचाई विभाग में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का ठेका तैयार किया गया जो भद्रा अपर नहर परियोजना और कावेरी सिंचाई परियोजना से संबंधित है। (वित्त विभाग से) कोई वित्तीय मंजूरी नहीं ली गई, बोर्ड की कोई बैठक नहीं हुई। यह जल्दबाजी में किया गया।”

उन्होंने कहा कि ठेकेदारों से “रिश्वत” लेने के उद्देश्य से यह सब किया गया। विश्वनाथ भाजपा से विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) हैं और वह दो साल पहले जनता दल (एस) से नाता तोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा, “क्या यह ठेकेदारों का हित सोचने वाली सरकार है?”

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्रियों समेत पूरा प्रदेश, प्रशासन में विजयेंद्र के हस्तक्षेप के बारे में बात कर रहा है। विश्वनाथ ने कहा, “आज कौन सा मंत्री संतुष्ट है? प्रत्येक विभाग में उनका (विजयेंद्र का) हस्तक्षेप है।”

विश्वनाथ का बयान ऐसे समय पर आया है जब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह राज्य में तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

कुछ विधायकों द्वारा येदियुरप्पा को हटाने की मांग करने की पृष्ठभूमि में सिंह, विधायकों से बातचीत करने के लिए कर्नाटक में हैं। वह शुक्रवार को दौरा समाप्त करने से पहले पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में शामिल हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह