लाइव न्यूज़ :

योगी राज में 'खुलेआम' भ्रष्टाचारः BJP के ही विधायकों ने खोली पोल, बताया- यहां दोगुना हो गया भ्रष्टाचार

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 8, 2018 12:30 IST

योगी राज में भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी के दो विधायकों ने सतर्कता आयोग को चिट्ठी लिखकर गोपीनय जांच की मांग की है।

Open in App

लखनऊ, 8 सितंबरः उत्तर प्रदेश के दो विधायकों ने लखनऊ विकास प्राधिकारण (एलडीए) में भ्रष्टाचार होने की सूचना देते हुए राज्य सतर्कता आयोग से गोपनीय जांच की मांग की है। समाचार एजेंसी एएनआई ने शनिवार को दोनों की ओर से जारी किए गए लेटर हेड पर लिखी चिट्ठी को उजागर किया। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के मारहरा विधानसभा के बीजेपी विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी और बदायूं जिले के शेखपुरा क्षेत्र के बीजेपी विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने ये पत्र लिखे हैं।

बीजेपी विधायक वीरेंद्र सिंह और विधायक धर्मेंद्र शाक्य दोनों ही अपनी चिट्ठी में लिखते हैं, "मेरे संज्ञान आया है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण में भारी भ्रष्टाचार चल रहे है, जिसमें नवीन मित्तल नगर नियोजक एवं मानचित्र विभाग के अधिकारी नक्‍शा पास कराने के नाम पर भारी कमीशन वसूली करते हैं। ये हर एक नक्‍शा पास कराने में 20 लाख से 50 लाख रुपये तक की मांग कर रहे हैं।"

उन्होंने यह भी लिखा, "लखनऊ विकास प्राधिकारण में कोई भी काम बिना पैसे नहीं होता। यहां खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। इसकी आप स्वयं गोपीनय जांच करें। यहां पिछली सरकार की तुलना में दोगुना भ्रष्टाचार हो रहा है।"

उनका कहना है, "हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम शहीद पथ के पास दिल्ली के कनॉट प्लेस की तर्ज पर शॉन-ए-अवध बनाया जा रहा था। ‌इसकी बिक्री की रिजर्व कीमत 500 करोड़ थी। इस पैसे को एलडीए के अध‌‌िकारियों ने सांठ-गांठ से गोलमाल कर दिया है। बाद में इसे 438 करोड़ रुपये में मुंबई की कंपनी को बेच दिया।"

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया