महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भाजपा विधायक दान करेंगे एक महीने का वेतन

By भाषा | Updated: July 28, 2021 15:59 IST2021-07-28T15:59:06+5:302021-07-28T15:59:06+5:30

BJP MLAs will donate one month's salary to help the flood victims in Maharashtra | महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भाजपा विधायक दान करेंगे एक महीने का वेतन

महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भाजपा विधायक दान करेंगे एक महीने का वेतन

मुंबई, 28 जुलाई महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक, बाढ़ पीड़ितों और बारिश से प्रभावित लोगों के पुनर्वास एवं सहायता के लिए एक महीने का अपना वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देंगे। भाजपा नेता और विधायक आशीष शेलार ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शेलार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक करने के बाद यह घोषणा की। उन्होंने कहा, “भाजपा के सभी विधायक और विधान परिषद सदस्य एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया।”

शेलार ने कहा, “मुख्यमंत्री से हमारा अनुरोध है कि पुनर्वास एवं सहायता के लिए हमारा वेतन स्वीकार किया जाए। राज्य को प्रभावित लोगों को अतिरिक्त सहायता भी देना चाहिए।”

पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश से महाराष्ट्र के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति और भूस्खलन की घटनाएं हुईं जिनमें कम से कम 209 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP MLAs will donate one month's salary to help the flood victims in Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे