लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में भाजपा विधायक के वाहन को अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाई

By भाषा | Updated: December 29, 2021 18:31 IST

Open in App

(दूसरे पैरा में सुधार के साथ रिपीट)

चंडीगढ़, 29 दिसंबर हरियाणा में भाजपा के एक विधायक की एसयूवी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस वक्त आग लगा दी जब वाहन यहां उच्च सुरक्षा वाले हरियाणा विधायक हॉस्टल परिसर में खड़ा था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

घटना मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को हुई और यह सीसीटीवी में रिकार्ड (रिपीट रिकार्ड) हो गयी। वीडियो में आग लगाने वाले व्यक्ति का चेहरा नहीं दिख रहा है लेकिन उसे पानीपत के विधायक प्रमोद कुमार विज की टोयोटा फार्च्यूनर की विंड स्क्रीन तोड़ते हुए और बाद में वाहन को आग लगाते हुए देखा जा सकता है।

दमकल वाहन ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई लेकिन एसयूवी के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सेक्टर तीन पुलिस थाना प्रभारी शेर सिंह ने कहा, “एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।” उन्होंने कहा कि घटना में दो से तीन लोग शामिल हो सकते हैं और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

हॉस्टल के बाहर प्रमोद विज ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है और उन्हें नहीं पता कि उनके वाहन को किसने आग लगाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा