लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल डीजल पर वैट घटाने की मांग कर रहे भाजपा विधायकों का केजरीवाल के निवास के बाहर प्रदर्शन

By भाषा | Updated: November 8, 2021 16:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और विधायकों ने पेट्रोल एवं डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) घटाने की मांग करते हुए सोमवार को यहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास के बाहर प्रदर्शन किया।

केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए तीन नवंबर को पेट्रोल पर पांच रूपये प्रति लीटर एवं डीजल पर 10 रूपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क घटाने की घोषणा की थी।

गुप्ता ने कहा, ‘‘ हम पेट्रोल एवं डीजल पर वैट में कटौती की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपने यहां आये हैं लेकिन हमें पता चला कि मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार अभियान के लिए अन्य राज्यों के दौरे पर हैं। यदि अन्य राज्य वैट घटा सकते हैं तो दिल्ली सरकार क्यों नहीं ऐसा कर सकती ?’’

उन्होंने केजरीवाल पर ‘ विशुद्ध रूप से सत्ता की राजनीति करने एवं दिल्ली के लोगों की कोई परवाह नहीं’ करने का आरोप लगाया।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा था कि आप सरकार उन कदमों पर गौर कर रही है जिनसे वह पेट्रोल एवं डीजल के ऊंचे दामों से लोगों को अधिक राहत पहुंचा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन