लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायकों को निकाला बाहर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 23, 2019 03:32 IST

Open in App

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन उपराज्यपाल अनिल बैजल के अभिभाषण में बाधा पहुंचाने के लिए भाजपा विधायकों को सदन से बाहर निकाल दिया.गया. विधायक जेएनयू मामले में अभियोजन में देरी को लेकर हंगामा कर रहे थे.

विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने विधायकों से शांति बनाए रखने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल का अभिभाषण सदन की कार्यवाही का हिस्सा नहीं है, लेकिन विधायकों ने उनकी नहीं मानी. जिन विधायकों को बाहर निकाला गया उनमें विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता, ओपी शर्मा और जगदीश प्रधान शामिल हैं. तीनों विधायक सदन के आसन के सामने पहुंच गए थे जिसके बाद गोयल ने उन्हें बाहर निकालने का आदेश दिया.

विजेंद्र गुप्ता ने सरकार पर जेएनयू राजद्रोह मामले में आरोपियों के खिलाफ अभियोजन शुरू करने में देरी का आरोप लगाया. दिल्ली पुलिस ने जनवरी में जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ 2016 के राजद्रोह मामले में आरोप पत्र दाखिल किया था.

जेएनयू के पूर्व छात्रों उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य पर भी 9 फरवरी 2016 को विश्वविद्यालय परिसर में संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरू की याद में रखे गए कार्यक्रम के दौरान देश-विरोधी नारे लगाने के आरोप लगे थे. दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार से इस मामले में अभियोग चलाने की अनुमति मांगी थी, जो अभी तक नहीं मिल पाई है.

टॅग्स :दिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया