लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर में भाजपा विधायकों ने राशन की दुकानों पर लाभार्थियों को निशुल्क राशन का वितरण किया

By भाषा | Updated: August 5, 2021 15:10 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), पांच अगस्त अन्न महोत्सव कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने अलग-अलग स्थानों पर राशन की दुकानों पर पात्र लाभार्थियों को निशुल्क राशन का वितरण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को राशन की सभी दुकानों पर दिखाने की व्यवस्था की गई थी।

नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने सदरपुर की काशीराम कॉलोनी में अन्न महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात उन्होंने ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ के तहत पात्र लाभार्थियों को निशुल्क राशन का वितरण किया।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। वही जेवर क्षेत्र के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने दनकौर में पात्र लाभार्थियों के बीच निशुल्क राशन का वितरण किया। दादरी विधानसभा क्षेत्र में भी विधायक तेजपाल नागर ने अन्न महोत्सव के तहत पात्र लोगों को निशुल्क राशन का वितरण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह