लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक की बहू ने ससुर पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, भूख हड़ताल पर बैठी

By भाषा | Updated: November 25, 2020 17:04 IST

Open in App

शाहजहांपुर(उप्र) 25 नवंबर जिले में भाजपा विधायक द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित करने के खिलाफ उनकी पुत्र वधू बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल पर बैठ गई।

उसका आरोप है कि प्रशासन ने 24 घंटे बीत जाने के बाद भी विधायक के विरुद्ध प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में तिलहर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा की पुत्रवधू सरिता ने कहा है कि उसने मंगलवार को एक दिवसीय धरना दिया था उसके बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद आज वह भूख हड़ताल पर बैठी हैl

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में सरिता ने कहा कि मंगलवार को उसने नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन भेजा था जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और साथ ही विधायक रोशनलाल वर्मा के दबाव में नायब तहसीलदार तिलहर ने उसके मुकदमे में लॉकडाउन के बाद बिना समन जारी किए एक पक्षीय आदेश पारित कर दिया।

सरिता ने कहा है कि उसको लगातार विधायक द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है ।

तिलहर से भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा के बेटे विनोद वर्मा की दूसरी पत्नी सरिता है। उनके पति की दो साल पहले मृत्यु हो गई थी। सरिता का आरोप है कि विधायक रोशनलाल वर्मा उसको उसके पति के नाम जो जायदाद है उसमें हिस्सा नहीं दे रहे हैं तथा उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं।

सरिता का आरोप है कि उसके भाई को विधायक ने फोन पर जेल भेजने की धमकी दी और उसके बाद थाना खुदागंज में अनुसूचित जाति/ जनजाति अधिनियम के तहत झूठा मुकदमा उसके भाई तथा पिता के खिलाफ दर्ज करा दिया। इसी मामले को लेकर सरिता आज भूख हड़ताल पर बैठी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां