हरियाणा में भाजपा विधायक की कार को अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाई

By भाषा | Updated: December 29, 2021 17:56 IST2021-12-29T17:56:57+5:302021-12-29T17:56:57+5:30

BJP MLA's car set on fire in Haryana by unidentified person | हरियाणा में भाजपा विधायक की कार को अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाई

हरियाणा में भाजपा विधायक की कार को अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाई

चंडीगढ़, 29 दिसंबर हरियाणा में भाजपा के एक विधायक की एसयूवी कार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस वक्त आग लगा दी जब वाहन यहां उच्च सुरक्षा वाले हरियाणा विधायक हॉस्टल परिसर में खड़ा था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

घटना मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को हुई और सीसीटीवी ने इसे कैद कर लिया। वीडियो में आग लगाने वाले व्यक्ति का चेहरा नहीं दिख रहा है लेकिन उसे पानीपत के विधायक प्रमोद कुमार विज की टोयोटा फार्च्यूनर की विंड स्क्रीन तोड़ते हुए और बाद में वाहन को आग लगाते हुए देखा जा सकता है।

दमकल वाहन ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई लेकिन एसयूवी के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सेक्टर तीन पुलिस थाना प्रभारी शेर सिंह ने कहा, “एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।” उन्होंने कहा कि घटना में दो से तीन लोग शामिल हो सकते हैं और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

हॉस्टल के बाहर प्रमोद विज ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है और उन्हें नहीं पता कि उनके वाहन को किसने आग लगाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP MLA's car set on fire in Haryana by unidentified person

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे