लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायकों ने बीएसएफ के खिलाफ 'अपमानजनक' शब्दों के इस्तेमाल व प्रस्ताव पर माफी मांगी

By भाषा | Updated: November 18, 2021 20:52 IST

Open in App

कोलकाता, 18 नवंबर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कटुता बृहस्पतिवार को बढ़ गयी जब बीएसएफ के खिलाफ की गई "अपमानजनक टिप्पणी" और उसके अधिकार क्षेत्र को बढ़ाए जाने के विरोध में विधानसभा से प्रस्ताव पारित होने को लेकर माफी मांगने के लिए शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां बल के कार्यालय का दौरा किया।

तृणमूल ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को अपने "मुखौटा संगठन" में बदलने की कोशिश कर रही है। सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक उदयन गुहा ने हाल ही में बीएसएफ पर सीमावर्ती क्षेत्रों में तलाशी की आड़ में "महिलाओं को अनुचित तरीके से छूने" का आरोप लगाया था।

अधिकारी और भाजपा के कई विधायकों ने शाम में न्यूटाउन इलाके में स्थित बीएसएफ के दक्षिण बंगाल मुख्यालय का दौरा किया और बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारी ने बैठक के बाद कहा, “हमने विधानसभा में उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के साथ ही राज्य में बल के अधिकार क्षेत्र के विस्तार के खिलाफ तृणमूल विधायकों द्वारा पारित प्रस्ताव को लेकर बल के कर्मियों से माफी मांगने के लिए बीएसएफ कार्यालय का दौरा किया। हमने सोचा कि उसी विधानसभा के विधायक के रूप में, यह जरूरी है कि हम उनकी ओर से माफी मांगें। ”

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल नेताओं के मन में देश के सुरक्षा बलों के प्रति कोई सम्मान नहीं है।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने भाजपा विधायकों के दौरे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘भाजपा के नेतागण अपने राजनीतिक हितों की सेवा के लिए बीएसएफ को "मोहरे" के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा बीएसएफ कार्यालय को अपने मुखौटा संगठन में बदलने की कोशिश कर रही है, जैसा उसने अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ किया है। हम सुरक्षा बलों के राजनीतिकरण के ऐसे प्रयासों की निंदा करते हैं। हमारे मन में बीएसएफ के प्रति काफी सम्मान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग